मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना लागू की गई है। इसके तहत पात्र बुजुर्गों को 10 लाख रुपये तक का इलाज मिल सकता है। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के लिए ‘वयो आनंद’ योजना भी शुरू की है। उन्होंने बताया कि इसके तहत बुजुर्गों के संगठनों को हर महीने 20 हजार रुपये की सहायता दी जाती है।नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में ‘हमारी संस्कृति हमारा अंदाज’ कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि इतने सारे बुजुर्गों को हंसते-खेलते और खुश देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की डायरेक्टर किरण चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि वह बुजुर्गों को खुश रखने का काम कर रही हैं और उनका आशीर्वाद उनके साथ है। CM ने कहा कि सामाजिक कामों में इतने सारे हंसते-खेलते चेहरे कम ही देखने को मिलते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्किल सेंटर के तहत बुजुर्गों की सेवा से जुड़ा एक नया कोर्स शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को इससे लाभ पहुंचेगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार जरूरत पड़ने पर ओल्ड एज होम भी बना सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई संस्था या व्यक्ति ओल्ड एज होम चलाने के लिए आगे आता है तो सरकार इस दिशा में काम कर सकती है। इसी दौरान उन्होंने किरण चोपड़ा की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘किरण जी से अच्छा ओल्ड एज होम चलाने वाला और कौन हो सकता है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ‘हमारी संस्कृति हमारा अंदाज’ कार्यक्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया

