मुंबई से एमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा कि बिहार के जमुई में नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और नारी सम्मान की बात करते हैं, मगर हमारे यहाँ बच्चियाँ महफूज़ नहीं हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल है और जंगलराज चल रहा है।
दोषियों को बिना किसी नरमी के कड़ी से कड़ी सज़ा मिले और मामले की फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाए।

