बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी और इसके प्रमुख और अखिलेश यादव पर कई सवाल दागे हैं। मायावती ने कहा कि मुसलमानों का सपा पर से भरोसा उठ गया है और उन्हें कड़वी हकीकत का एहसास है। मायावती ने 5 प्वाइंट्स में अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने जमीन पर उतर कर प्रचार-प्रसार भी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव को ये बात जनता को बतानी चाहिए कि इनके ’पीडीए’ की असली वास्तविकता क्या है?
मायावती ने कहा – मुसलमानों का सपा पर से भरोसा उठ गया है और उन्हें कड़वी हकीकत का एहसास है

