CJP की ओर से आयोजित प्रदर्शन को देखने पहुंचे 75 वर्षीय गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई को हार्ट अटैक आया और उन्हें सीपीआर दिए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस बीच जानकारी मिली है कि बुजुर्ग की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, गोपालकृष्ण आज शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शन देखने पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। मौके पर ही उन्हें सीपीआर देने की कोशिश भी की गई। इसके बाद उनके दोस्त और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए शिवाजी पार्क स्थित सुश्रुषा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वह ठाणे के दोस्ती वेस्ट काउंटी (बी विंग) के रहने वाले थे।
मुंबई के शिवाजी पार्क में चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

