Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

पटना :राघोपुर सीट से राजद के तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने इस सीट से सतीश कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ रही है। ऐसे में राजनीतिक दल विभिन्न सीटों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। अब बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने राघोपुर विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद बुधवार को दोपहर में भाजपा ने अपने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। बुधवार की रात को पार्टी ने 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार गठबंधन के तहत 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *