सीएम फडणवीस ने कहा कि आप मतदाता सूची के एक-एक पन्ने और एक-एक नाम पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया है, तो आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं आया है, तो उस पर भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। लेकिन आप इस प्रक्रिया में कुछ करते नहीं हैं, जबकि आपको पता है कि प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया में पांच-दस प्रतिशत गड़बड़ी भी हो जाए और किसी व्यक्ति का नाम छूट जाए, तो वह व्यक्ति बाद में जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SIR को लेकर हो रहे विवाद मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज (रविवार को) राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम फडणवीस ने कहा कि मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में जिन क्षेत्रों में SIR के कारण बड़े पैमाने पर वोट कम हुए, ऐसे कम से कम 15 क्षेत्र हैं जहां TMC जीतकर आई। अगर SIR के जरिए भाजपा-विरोधी वोटों को हटाया गया, तो फिर उन क्षेत्रों में TMC कैसे जीतकर आई? जहां तक SIR का सवाल है, इसमें सभी को अवसर मिलता है। हर राजनीतिक दल प्रत्येक बूथ पर अपना बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर सकता है और BLA को आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार है। इतना ही नहीं फडणवीस ने ये भी कह दिया कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है।
मैं बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि कोई वोट चोरी नहीं हुई है, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है:देवेंद्र फडणवीस

