Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
राहुल गांधी, कान खोलकर सुन लीजिए, झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता:जेपी नड्डा -
Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

राहुल गांधी, कान खोलकर सुन लीजिए, झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता:जेपी नड्डा

दिल्ली :भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेता प्रतिपक्ष को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि “राहुल गांधी, कान खोलकर सुन लीजिए, झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता, सच पराजित नहीं हो जाता।नड्डा ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का नाम लेते हुए उनपर ‘टूलकिट मानसिकता’ रखने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर देश की प्रगति में बाधा डालने का आरोप लगाया।विपक्ष पर हमला करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इनके नेताओं की राजनीति जनसेवा, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान की जगह वंशवादी फायदों के लिए सत्ता हासिल करना है। इसके लिए वे झूठ गढ़ते हैं और देश का माहौल खराब करते हैं।उन्होंने भरोसा जताया कि जनता इन विघटनकारी साजिशों को समझेगी और निर्णायक रूप से खारिज कर भी करेगी। नड्डा ने इसे दुर्भाग्य बताया कि कांग्रेस और पूरा आईएनडीआइए गठबंधन देश की प्रगति को देखकर कुंठित और हताश है।सच्चाई यह है कि विपक्ष के तमाम मनगढ़ंत आरोप तथ्यों की कसौटी पर बार-बार ध्वस्त हुए हैं। चुनाव आयोग के भीतर एसआईआर को लेकर घमासान की ऐसी मनगढ़ंत खबर को सभी चुनाव आयुक्तों ने पर्दाफाश कर दिया। इसके बावजूद ये नए सिरे से फिर माहौल को खराब करने का प्रयास करने लगे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *