राहुल गांधी ने कहा कि सभी चुनावों में धांधली हुई है। लोकसभा चुनावों में भी धांधली हुई। वोट की हिफाजत करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर हुए खुलासे के बाद विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पर एंटी-इंकम्बेंसी का असर नहीं हुआ, यह मेरे लिए पहेली थी। बीजेपी लगातार चुनाव कैसे जीत रही है। आज मुझे सभी सवालों के जवाब मिल गए।राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी की जांच होनी चाहिए। हम वोट चोरी नहीं होने देना चाहते। वोट चोरी से चुने गए सांसद संसद में कानून बना रहे हैं। चुनाव में वोट चोरी से सांसद और विधायक चुने जा रहे हैं। मेरे खुलासे के बाद चुनाव आयुक्तों ने चिट्ठी लिखी। चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। कानून बनाकर उन्हें सुरक्षा दी गई। मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए।
राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए_ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

