Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट चुनाव के पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले जारी की है। लिस्ट में पहले चरण के लिए 24 और दूसरे चरण के लिए 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस कुल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और परिणाम 14 नवंबर को सामने आएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 48 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने बिहार चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कुटुम्बा से और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान को कदवा से मैदान में उतारा है। बता दें कि कांग्रेस, राजद, लेफ्ट और अन्य दलों के महागठबंधन की ओर से ये उम्मीदवारों की पहली लिस्ट है। अब तक महागठबंधन की ओर से घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का भी ऐलान नहीं किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *