पति की हत्या कर के उसकी लाश को नीले ड्रम में पैक करने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में फैसला आ गया है।इस मामले में फैसला जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सुनाया। सजा का ऐलान 14 अक्टूबर को किया जाएगा। इस केस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं।बता दें कि इस मामले में जुलाई- 2025 में ट्रायल शुरू होने के बाद करीब 13 महीने तक कोर्ट में बहस चली। सौरभ राजपूत के परिवार ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।17 मार्च को सौरभ राजपूत का शव उसके ही घर में नीले ड्रम में मिला था। पुलिस ने 19 मार्च, 2025 को मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जुलाई- 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ। इसके बाद लगातार सुनवाई और बहस चली। केस में सभी गवाहियां पूरी हो चुकी हैं और आज इस पर बड़ा फैसला आने वाला है। यह हत्याकांड नीले ड्रम की वजह से पूरे देश में चर्चा में आया था। सौरभ राजपूत का शव उसके ही घर में नीले ड्रम में मिला था। पुलिस ने 19 मार्च, 2025 को मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

