मुश्ताक खान ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए, लेकिन साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। फिल्म में उन्होंने नाना पाटेकर के गैंग के सदस्य बल्लू का रोल किया था। फिल्म में उनका किरदार ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन उनके एक डायलॉग ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। फिल्म में उनका मशहूर डायलॉग था, ‘मेरी एक टांग नकली है। मैं हॉकी का बहुत बड़ा प्लेयर था। एक दिन उदय भाई को मेरी किसी बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने मेरे ही हॉकी से मेरी टांग के दो टुकड़े कर दिए, लेकिन दिल के बहुत अच्छे हैं। फौरन मुझे हॉस्पिटल ले गए और मेरी नकली टांग लगवाई।एक्टर ने ‘वेलकम’ से लेकर ‘गदर’, ‘आशिकी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया और अलग-अलग तरह का किरदार निभाया। दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मुश्ताक खान के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है।बॉलीवुड के शानदार कैरक्टर आर्टिस्ट में शुमार एक्टर मुश्ताक खान हमारे बीच अब नहीं रहे। करीब 3 दशक से अधिक समय तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले एक्टर मुश्ताक खान के जाने से इंडस्ट्री में इस वक्त शोक की लहर है। एक्टर पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे, जिनका पता उन्हें 5 साल पहले चल गया था।मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे, लेकिन हाल ही में यह बीमारी दोबारा लौट आई थी।
इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।
मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने जानकारी दी कि गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से उनके परिवार और फिल्म जगत के साथियों में दुख का माहौल है।

