ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को गंभीर हालत में देखा तो एंबुलेंस का इंतजार किए बिना सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। वहां अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने जांच के बाद महक को मृत घोषित कर दिया।यूपी के गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली के हटही गांव में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में एक युवक ने छह वर्षीय बेटी की पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।करनैलगंज कोतवाली के हटही गांव में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में एक युवक ने छह वर्षीय बेटी की पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हटही गांव निवासी रामदेवी ने बताया कि उनका बेटा प्रमोद गौतम बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा। आरोप है कि घर आते ही वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। उसने पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ मारपीट की। पति के व्यवहार से डरकर उसकी पत्नी किसी तरह घर से निकलकर छिप गई। इसी दौरान प्रमोद ने अपनी छह वर्षीय बेटी महक को पहले डंडे से मारा, इसके बाद पटक दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। महक का शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर सीओ करनैलगंज आनंद कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में युवक के शराब के नशे में परिजनों से मारपीट करने और इसी दौरान बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत की बात सामने आई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

