Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
इंटरनेट की मदद से 20 साल पहले गुम हुए मानसिक रूप से कमज़ोर युवक को उसके परिवार से मिलावाया जा सका -
Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

इंटरनेट की मदद से 20 साल पहले गुम हुए मानसिक रूप से कमज़ोर युवक को उसके परिवार से मिलावाया जा सका

ग्वालियर:इंटरनेट की मदद से 20 साल पहले बिहार से गुम हुए एक मानसिक रूप से कमज़ोर युवक को उसके परिवार से मिलावाया जा सका. युवक 8 साल पहले ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मिला था और इतने समय से स्वर्ग सदन आश्रम में रह रहा था.कुछ दिन पहले डीएसपी संतोष पटेल स्वर्ग सदन आए, जो सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने शंकर के साथ एक रील बनाकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लोगों से शंकर के बारे में पूछा. शंकर की रील काफ़ी वायरल हुई.सोशल मीडिया पर रील पोस्ट होने के दो दिन बाद लल्लन महतो नाम के व्यक्ति ने स्वर्गसदन के विकास गोस्वामी को कॉल लिया. उसने बताया कि वह शंकर का भाई है, और बिहार के मधुबनी जिले के सुभासपुरा गांव का रहने वाला है. उसका भाई शंकर मानसिक रूप से कमजोर था लेकिन खाने का बहुत शौकीन था. करीब 20 साल पहले वह घर से एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गया था उसके बाद कभी लौटा ही नहीं. घरवालों ने ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. उसके वापस मिलने की उम्मीद भी समय के साथ खत्म हो गई. फिर उन्होंने रील में शंकर को देखा और स्वर्ग सदन में कॉल किया.
विकास गोस्वामी से बात होने के बाद लल्लन महतो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्वालियर आए और स्वर्ग सदन आश्रम पहुंचे. भाई को सामने देख दोनों भावुक हो गए, इसके बाद ढोल नगाड़े के साथ स्वर्गसदन से शंकर की विदाई हुई और उसका भाई उसे अपने साथ वापस बिहार ले गया. स्वर्गसदन में हर कोई भावुक था क्योंकि शंकर बीते 8 सालों से स्वर्ग सदन में रह रहा था और यहां के लोगों के लिए परिवार का सदस्य बन चुका था.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *