पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार से जुड़ा यह हादसा रविवार सुबह कोस्टल रोड पर हुआ. नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि यह हादसा बहुत तेज रफ़्तार की वजह से हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा 20 सितंबर को सुबह 5:20 बजे हाजी अली के पास लाल कॉलेज के पास हुआ.मुंबई में एक बड़े सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. शहर के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. इस हादसे में कार में सवार चार लोगों में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. वहीं शहर में एक अन्य हादसे में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई.शुरुआती जांच से पता चला कि हाजी अली की ओर जाते समय ड्राइवर ने तेज रफ्तार गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया. सोशल मीडिया में शेयर किए सीसीटीवी फुटेज में यह घटना दिलदहला देने वाली है. फिल्मों में ऐसी घटना दिखायी जाती है. हादसे में शामिल कार ब्रिज की रेलिंग को तोड़कर हवा में लहराते हुए काफी दूर जाकर कंस्ट्रक्शन साइट पर गिरी. कार के परखच्चे उड़ गए.घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तुरंत चारों घायल लोगों को इलाज के लिए नायर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि उनमें से 3 की मौत हो गई. मरने वालों में से दो की पहचान संजय गजल (21) और ध्रिया सेठ (17) के तौर पर हुई है. वहीं तीसरे मरने वाले व्यक्ति की पहचान अभी नहीं पो पायी है. उसकी उम्र करीब 25 साल है.इसके अलावा एक 20 साल का व्यक्ति, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, गंभीर हालत में है और उसका ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है. दूसरे घायल लोगों का इलाज भी नायर हॉस्पिटल में चल रहा है.
मुंबई में एक बड़े सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत.बेकाबू BMW कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी

