केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब में निकम्मी सरकार को हटा दो, 2 साल में इसे नशा मुक्त कर देंगे। ये नशा हमारी आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर रहा है। मैं भगवंत मान से पूछना चाहता हूं कि आपके वादों का क्या हुआ, आप तो 25 लाख युवाओं को नौकरी देने वाले थे। सभी फसलों पर MSP देने वाले थे, आपने तो नहीं दिया लेकिन हरियाणा ने देकर दिखाया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के जालंधर में रैली की। यहां अमित शाह ने मंच पर आने से पहले नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही, मंच से संबोधन के दौरान वादा किया कि पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। अमित शाह ने कहा कि पंजाब देश में दो चीजों के लिए अच्छे जाना जाता है, एक देश में अनाज, जब भी जरूरत पड़ी पंजाब के किसान आगे आए, दूसरा पंजाब के जवान, हमेशा देश की सुरक्षा के लिए आगे आए। अमित शाह ने ये भी कहा कि आने वाला चुनाव बीजेपी केवल और केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ने वाली है।अमित शाह बोले कि मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार बनाइए, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त कर देंगे। आज नशा मुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया क्योंकि आप सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया। मैं पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि हमने जो कहा वो करके दिखाया है। बीजेपी ने नक्सलवाद खत्म किया। कश्मीर में आतंकवाद खत्म किया। और अब बारी है चिट्टा मुक्त पंजाब की। मैं ये वादा करता हूं कि 31 दिसंबर 2029 के बाद चिट्टा बेचने वाला कोई नहीं बचेगा। जो नशे में धुत होकर गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशे से मुक्त नहीं कर सकता और हमने देश भर में नशा मुक्त अभियान चलाया है।

