Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
गोंधळ’ टीम ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, ऑस्कर के सफर पर हुई खास चर्चा -
Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

गोंधळ’ टीम ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, ऑस्कर के सफर पर हुई खास चर्चा

मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ की टीम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और फिल्म के ऑस्कर सफर को लेकर खास चर्चा की। भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक प्रविष्टि चुने जाने के बाद अब फिल्म की टीम इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से पेश करने की तैयारियों में जुटी है।

इस मुलाकात की पहल फिल्म निर्माता और आईएफटीडीए के अध्यक्ष अशोक पंडित ने की, जबकि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी मुंबई के अध्यक्ष अमीत साटम ने किया। इस दौरान टीम ने अमेरिका में फिल्म के प्रचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति से जुड़ी तैयारियों के लिए जरूरी आर्थिक और बुनियादी ढांचे से जुड़े सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी।

संतोष दवाखर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित ‘गोंधळ’ की निर्माता दीक्षा दवाखर हैं। फिल्म के ऑस्कर सफर को लेकर टीम ने बताया कि अमेरिका में फिल्म को सही तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जरूरी संसाधन और तैयारियां बेहद अहम हैं।

इस प्रतिनिधिमंडल में एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे, आईएफटीडीए से निशांत उज्वल और फिल्म निर्माता स्वप्ना वाघमारे जोशी के साथ फिल्म की कलाकार मंडली से किशोर कदम, इशिता देशमुख और योगेश सोहनी भी मौजूद रहे।

टीम ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने ‘गोंधळ’ की टीम को फिल्म के अंतरराष्ट्रीय सफर और अपनी अपील को उनके सामने रखने का मौका दिया।

मेकर्स के लिए ‘गोंधळ’ का ऑस्कर सफर सिर्फ फिल्म की उपलब्धि नहीं, बल्कि मराठी सिनेमा के लिए भी एक खास मौका है। अब टीम की कोशिश है कि अमेरिका में फिल्म को सही मंच और पहचान मिले और ‘गोंधळ’ के जरिए मराठी सिनेमा की कहानी को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *