Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का 74 वर्ष की उम्र में PGI लखनऊ में निधन -
Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का 74 वर्ष की उम्र में PGI लखनऊ में निधन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी के निधन पर शोक जताया है। अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर कहा, ”समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो”। वहीं, सपा के कई नेताओं ने भी चौधरी के निधन पर शोक जताया है।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि राम गोविंद चौधरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। राम गोविंद चौधरी के निधन की खबर से समाजवादी पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बलिया सहित पूरे पूर्वांचल में उनके समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।राम गोविंद चौधरी समाजवादी राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे। वह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के साथ-साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, वह बांसडीह से आठ बार विधायक रहे और अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे थे।राम गोविंद चौधरी बलिया के रहने वाले थे। उनका जन्म 7 सितंबर 1953 को गोसाईपुर गांव में हुआ था। उन्होंने 1977 में पहली बार चिलकहर सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने 1980, 1985,1989 और 1991 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद बांसडीह सीट से वह चुनाव जीते। वे मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रहे। 2017 में वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *