शाहरुख खान ने जहां 10,000 करोड़ की नेटवर्थ के साथ अब भी रईसों की लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है तो वहीं दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं। 4000 करोड़ की नेटवर्थ के साथ अमिताभ बच्चन ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। वहीं बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान की नेटवर्थ 3000 करोड़ बताई गई है, जिसके साथ उन्होंने तीसरे नंबर पर जगह बनाई है और 2,500 करोड़ की नेटवर्थ के साथ ऋतिक रोशन चौथे नंबर पर हैं।शाहरुख खान पिछले साल भी देश के सबसे रईस एक्टर की गद्दी पर काबिज थे। पिछले साल उनकी नेटवर्थ 12,490 करोड़ बताई गई थी। यानी देखा जाए तो इस साल उनकी कमाई में 2490 करोड़ की गिरावट आई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, 2025 में शाहरुख खान की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी, जो अब घटकर 10,000 करोड़ रह गई है। वहीं इस साल की शुरुआत में जारी हुई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में शाहरुख खान की नेटवर्थ 10,800 करोड़ आंकी गई थी।शाहरुख खान स्टारडम के मामले में ही नहीं, रईसी के मामले में भी भारत के टॉप एक्टर हैं और हुरुन रिच लिस्ट में एक बार फिर उनका दबदबा देखने को मिला है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में पिछले साल की तरह इस बार भी किंग खान का दबदबा देखने को मिला। जारी लिस्ट के अनुसार, शाहरुख खान की नेटवर्थ में पिछले साल की तुलना में 2490 करोड़ की गिरावट आई है, इसके बाद भी वह देश के सबसे अमीर एक्टर की गद्दी पर कायम हैं। पिछले साल जहां शाहरुख खान की नेटवर्थ 12,490 करोड़ थी तो वहीं इस साल उनकी नेटवर्थ 10,000 रुपये है। इसमें उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, आईपीएल टीम और अन्य कारोबार से होने वाली कमाई भी शामिल है।

