सीजेपी के आंदोलन दो दिन बाद 4 अक्टूबर को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ लोकतंत्र और संविधान को बचाने की मांग के साथ गर्जना करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के साथ शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने रविवार 4 अक्टूबर को मुंबई में एक विशाल मोर्चा निकालने की घोषणा की है।उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के मोर्चे में जहां समूचा विपक्ष एकजुट हो रहा है तो वहीं कुछ अन्य बड़ी हस्तियों के भी आने की उम्मीद है। ठाकरे भाईयों ने सीजेपी के प्रोटेस्ट को भी समर्थन दिया है। ठाकरे भाईयों का गर्जना कार्यक्रम 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मेट्रो सिनेमा जंक्शन से मुंबई महापालिका के मुख्यालय तक रखा गया है। इस कार्यक्रम में निमंत्रक में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का नाम है।

