शरद पवार ने सूखे की गंभीर स्थिति पर चर्चा के लिए विधानमंडल का तीन दिन का विशेष अधिवेशन बुलाने और दशहरा-दिवाली से पहले किसानों तथा खेत मजदूरों को राहत देने की मांग भी पत्र के माध्यम से की है। पत्र में शरद पवार ने ये भी लिखा कि सूखे से जूझ रहे किसानों, खेतिहर मजदूरों और ग्रामीण नागरिकों को तुरंत राहत पहुंचाना जरूरी है। हम सरकार से अपील करते हैं कि वह उनकी मुश्किलों पर गंभीरता से विचार करे और बिना किसी देरी के इन मांगों को लागू करे।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर सूखा प्रभावित किसानों, खेत मजदूरों और ग्रामीण नागरिकों को तत्काल राहत देने की मांग की है। शरद पवार ने पत्र के जरिए सरकार के सामने कुल 17 मांगें रखी हैं। इनमें किसानों के कृषि कर्ज की माफी, जमीन का राजस्व और कृषि बिजली बिल माफ करने, प्रति परिवार 25 किलो मुफ्त अनाज देने और किसानों को प्रति हेक्टेयर 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग शामिल है।इसके अलावा, शरद पवार ने खेत मजदूरों को 25 हजार रुपये की सहायता, पीने के पानी और पशुओं के लिए पानी की तत्काल व्यवस्था, रोजगार गारंटी के काम शुरू करने और जल संरक्षण के लिए विशेष निधि देने की मांग भी की है। साथ ही, शरद पवार ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक फीस, छात्रावास और मेस फीस माफ करने के साथ ही फलबाग और फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की भी मांग की है।
शरद पवार ने CM देवेंद्र फडणवीस को खत लिखकर महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के लिए 17 मांगें रखी

