असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हमारी पार्टी ने कहा है कि हम नहीं चाहते हैं कि बीजेपी की सरकार तीसरी बार बने. हमनें तमाम पार्टियों से कहा कि अगर बीजेपी की सरकार को बनने से रोकना चाहते हैं तो AIMIM से हाथ मिलाइए. आप और हम बाबा को फिर मुख्यमंत्री बनने से रोकेंगे.उन्होंने आगे कहा, “मैं ये फिर से कह रहा हूं कि अगर कोई पार्टी मेरी बात को कमजोरी समझ रहे हैं को मैं कहना चाहता हूं कि ये तूफान के आने से पहले की खामोशी है, इसको कमजोरी मत समझना. हम आपके साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक्टिव हो गए हैं. इसको लेकर रविवार को उन्होंने कानपुर में जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण के दौरान ओवैसी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया. उन्होंने कहा कि अगर तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने से रोकनी है तो साथ आइए.हैदराबाद से सांसद ने आगे कहा कि बिहार चुनाव में 6 सीट मांगा था. आपने मजाक उड़ाया. अलग अलग बातें कहीं. सीमांचल की जनता ने दोबारा पार्टी के पांच विधायक चुने. तुम्हारी झूठ का जवाब सीमांचल की जनता ने वोट के हक का इस्तेमाल किया. आपने अपने मुस्लिम सांसदों को उतार दिया, लेकिन सीमांचल की जनता ने कहा कि ओवैसी की पार्टी को वोट डालेंगे.
कानपुर में जनसभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को इशारों- इशारों में गठबंधन को लेकर संदेश दिया

