Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए एबीवीपी को डूसू चुनावों में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर एबीवीपी ने हमेशा युवाओं को राष्ट्रवाद और नि:स्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत हुई है। आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रमुख पदों पर इसकी जीत दर्शाती है कि युवा पीढ़ी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश को अपनाया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *