Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा फैलाए गए ये “झूठ” सिर्फ खुद को दिलासा देने के लिए हैं। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि राहुल गांधी एक ‘सीरियल लायर’ हैं। वह लगातार झूठ फैला रहे हैं। मुझे दुख होता है कि महाराष्ट्र के कुछ नेताओं को भी अचानक लगने लगा है कि राहुल गांधी सच बोल रहे हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन्हें “सीरियल लायर” (लगातार झूठ बोलने वाला) करार दिया। फडणवीस ने बीजेपी पर लगाए गए “वोट चोरी” के आरोपों को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया।राहुल गांधी के इस आरोप पर कि बीजेपी ने वोट “चुराए” हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठी बातों का कोई आधार नहीं होता। उन्होंने कहा, “झूठ की बुनियाद पर टिका किला ढह जाता है। जब तक वे यह नहीं समझते कि जनता का वोट जीतने के लिए जनता के बीच जाकर उनका भरोसा जीतना पड़ता है, तब तक खुद को दिलासा देने के लिए इस तरह के झूठ उनके लिए काफी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *