Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभांशु के अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचने का जिक्र होने पर कहा, ”उनको बहुत बधाई। बहुत बड़ा काम किया उन्होंने। कितनी मेहनत करनी पड़ी होगी, कितने प्रशिक्षण से उन्हें गुजरना पड़ा होगा, तब उन्हें यह कामयाबी मिली। यह देश के लिए और व्यक्तिगत तौर पर उनके और उनके परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभांशु का नागरिक अभिनंदन किए जाने की तरफ इशारा करते हुए कहा, ”इस यात्रा ने पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। इसमें पूरे देश के संसाधन लगे हैं, लेकिन भाजपा के लोग हर श्रेय लूटने के चक्कर में रहते हैं।सपा प्रमुख ने कहा, ”भाजपा के लोग कह रहे हैं कि सबसे पहले हमारे भगवान हनुमान जी अंतरिक्ष गए थे। हम तो कहते हैं कि सारे भगवान अंतरिक्ष में ही रह रहे हैं।” यादव की यह टिप्पणी भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के शनिवार के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने हनुमान जी को पहला अंतरिक्ष यात्री बताया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *