यह घटना अक्टूबर 2024 की है, जब रीको कॉलोनी में एक 36 वर्षीय महिला का शव उसके कमरे में अर्धनग्न हालत में मिला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शराब पार्टी के दौरान आरोपी जयवीर ने शादी से इंकार करने पर महिला की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।राजस्थान के झुंझुनूं जिले की रीको कॉलोनी में करीब 10 महीने पहले शादी से इंकार करने पर एक महिला की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जयवीर के रूप में हुई है, जिस पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था। वह लगातार पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने और पहचान बदल रहा था।आरोपी की तलाश में झुंझुनूं पुलिस की कई टीमें हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस से बचने के लिए जयवीर क्रेन ऑपरेटर, मजदूर और अन्य कई तरह के काम कर अपनी पहचान छुपाता रहा। उसने कई बार अपना नाम भी बदला। आखिरकार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। मंडा रीको इलाके में एक चाय की दुकान पर वह प्लेट और कप धोते हुए मिला, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।


