तंत्र-मंत्र के जरिए काला जादू करने की बात करने वाला भोंदू बाबा तब पकड़ा गया जब एक महिला ने पुलिस में शिकायत की। पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि वो अपनी पारिवारिक समस्या से त्रस्त थी। उसे भोंदू बाबा ने काला जादू से उसकी समस्या से मुक्ति दिलाने के नाम पर अश्लीलता की। भोंदू बाबा ने महिला को मोमबत्ती, दिया जलाकर रात के अंधेरे में खुद का अश्लील वीडियो भी भेजा। नागपुर पुलिस ने एक भोंदू बाबा को गिरफ्तार किया है। भोंदू बाबा काला जादू के जरिए सभी परेशानी का समाधान करवाने का दावा करता था और महिलाओं के साथ काले जादू के नाम पर अश्लील हरकतें करता था। वह चाय की टपरी पर लोगों से जान पहचान बनाता था। भोंदू बाबा खुद अपने नग्न अवस्था के वीडियो भी बनाता था और महिला के साथ शेयर करता था। नागपुर के पांचपावली पुलिस थाने में भोंदू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।भोंदू बाबा का नाम हबीबुल्ला मालिक उर्फ मामा उर्फ लाल बाबा है। मालिक और मामा नाम से यह अपनी पहचान बताता था। अक्सर यह चाय की टपरी पर बैठा रहता था। लोग अपनी बाते करते थे उस समय यह लोगो को उनकी समस्या हल करने के लिए काला जादू का माहिर बताया करता था।


