Breaking
Sat. May 9th, 2026
Spread the love

सीएम ने कहा है कि राज्य में अगर हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म के व्यक्ति ने अनुसूचित जाति (SC) का सर्टिफिकेट हासिल किया है, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फडणवीस ने कहा है कि अगर किसी अन्य ने सर्टिफिकेट हासिल कर के सरकारी नौकरियों जैसे आरक्षण का लाभ लिया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। आइए जानते हैं कि सीएम फडणवीस ने इस बारे में और क्या कुछ बताया है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये भी जानकारी दी है कि अगर किसी व्यक्ति ने एससी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर के चुनाव जीता है, तो उसका चुनाव रद्द कर दिया जाएगा। भाजपा के नेता अमित गोरखे ने दावा किया है कि ‘पहचान छिपाने वाले ईसाई’ धार्मिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोग अनुसूचित जाति श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ उठाते हैं। ऊपरी तौर पर ये लोग अनुसूचित जाति से होते हैं लेकिन गुप्त रूप से अलग धर्म का पालन करते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *