Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :मुख्यमंत्री ने फॉगिंग शुरू करने के निर्देश गिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिस भी जगह पर डेंगू का मच्छर या उसका लार्वा मिलता है वहां पर चालान से पहले दो बार चेतावनी दी जाए।राजधानी दिल्ली में डेंगू को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक इमरजेंसी बैठक बुलाई। इस बैठक में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर उपायों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फॉगिंग अभियान तय समय से पहले शुरू करने का आदेश दिया है। अब तक 5 लाख घरों में फॉगिंग की गई है। बैठक में बताया गया कि कुल 71 हजार घरों में लार्वा मिला जिसे नष्ट कर दिया गया है। बायोलॉजिकल कंट्रोल के तहत 279 जगहों पर लार्वीवोरस मछलियां छोड़ी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी के बिना डेंगू पर जीत संभव नहीं हैं। हमें इस बात का ध्यान रखना है कि दवा या उपकरण की कोई कमी न हो। बता दें कि 16 जुलाई 2025 तक, दिल्ली में डेंगू के 246 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मानसून के जल्दी आने और रुक-रुक कर हो रही बारिश को मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल बताते हुए चिंता व्यक्त की है। स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *