Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) इंडियन सुपरक्राॅस रेसिंग लीग के कार्यक्रम में पहुंचे बॉलिवुड के प्रसिद्ध स्टार सलमान खान ने वहां पर युवाओं की हौसला अफजाई की और उन्होंने कार्यक्रम में अपने चित परिचित अंदाज से सब का मन मोह लिया.

सलमान खान ने काफी देर तक इस कार्यक्रम में बातचीत की और अपने एक्टिंग के अनुभव भी साझा किए.बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के दूसरे सीज़न का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया. इस तरह, उन्होंने ब्रांड एंबेसडर से आगे बढ़कर देश की मोटरस्पोर्ट संपत्ति में एक रणनीतिक निवेशक की भूमिका निभाई है। उनका यह कदम ISRL की बढ़ती गति को और मज़बूत करने के साथ-साथ सुपरक्रॉस को भारत में लोकप्रिय बनाने की महत्वाकांक्षा को भी दर्शाता है। मीडिया द्वारा पूछे गए कई सवालों का भी सलमान खान ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया जिस पर वहां पर मौजूद सभी लोगों ने खूब तालियां बजाई. यह कार्यक्रम काफी देर तक चला जिसमें काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *