Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मामला दिल्ली के सागरपुर इलाके का है। यहां एक बाप ने ही अपने 10 साल के मासूम बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि बच्चा बारिश में बाहर जाना चाहता था और पिता ने मना कर दिया था। इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में है कि महज इतनी सी बात पर कोई पिता अपने ही बच्चे की बेरहमी से कैसे हत्या कर सकता है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सागरपुर इलाके में किराए के कमरे में रहता था और दिहाड़ी मजदूर का काम करता है।जानकारी के मुताबिक बेटा बारिश में बाहर खेलने जाने की जिद कर रहा था। वहीं पिता ने उसे मना किया। इसके बावजूद बेटा नहीं माना। इसके बाद पिता ने गुस्से में आकर अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। पिता ने रसोई में रखा चाकू उठाया और बेटे के सीने में चाकू मार दिया। हालांकि जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ तब तक देर हो चुकी थी। घटना के बाद पिता खुद अपने बेटे को लेकर अस्पताल भागा, लेकिन अस्पताल जाने से पहले ही बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के 4 बच्चे हैं, जबकि पत्नी का कुछ साल पहले ही देहांत हो चुका है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *