दिल्ली :मोदी की ये पांच देशों वाली यात्रा काफी अहम है। इसमें वह सबसे पहले ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो में 6 और 7 जुलाई को होने वाले BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस BRICS शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते से 5 देशों की यात्रा पर जाएंगे। उनकी यात्री की शुरुआत आगामी 2 जुलाई से हो सकती है।पीएम मोदी इस सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड आतंकवाद के खिलाफ BRICS के बाकी सदस्य देशों का सपोर्ट हासिल करने की कोशिश करेंगे। ब्राज़ील के अलावा नरेंद्र मोदी..त्रिनिदाद एंड टोबैगो..अर्जेंटीना…घाना और नामिबिया का दौरा भी कर सकते हैं। वहीं ब्राज़ील में होने वाले BRICS सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं होंगे। और इसकी वजह भी नरेंद्र मोदी की बढ़ती पॉपुलैरिटी ही है।BRICS समिट के बाद पीएम मोदी ब्राजीलियन राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के आमंत्रण पर स्टेट डिनर में शामिल होंगे। डी सिल्वा ने इसके लिए उनको स्पेशली इन्वाइट किया है। कहा जा रहा है कि इस बात से शी जिनपिंग बहुत निराश हैं। जिनपिंग को लग रहा है कि मोदी के सामने उन्हें कम तवज्जो मिलेगी। इसलिए BRICS समिट में जिनपिंग की जगह चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग शामिल हो सकते हैं।


