Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली : राजधानी के कई क्षेत्रों में 21 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहने की खबर सामने आ रही है.दिल्ली वालों के लिए एक अहम अलर्ट जारी किया गया है। 21 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि यह कटौती पाइपलाइन मरम्मत और इंटरकनेक्शन कार्यों के चलते की जा रही है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं—उद्योग नगर डीएसआईडीसी, ज्वालापुरी आर-ब्लॉक, पश्चिम विहार, रिशाल गार्डन, चंदर विहार, रणहोला, बापरोला, जय विहार, चंचल पार्क, विकास नगर, उत्तम नगर, ओम विहार, रामचंदर एन्क्लेव, प्रेस एन्क्लेव, दीप एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव पार्ट-1, और आसपास के कई क्षेत्र। इसके अलावा द्वारका में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 12 घंटे पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी वजह द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी 1000 मिमी व्यास की फीडर लाइन को सीटी-4 और सीटी-6 पर इंटरकनेक्ट करना है। इससे यशोभूमि द्वारका, धूलसिरस, भरथल विलेज, बामनौली जैसे इलाकों में पानी नहीं आएगा। पश्चिमी दिल्ली के रणहोला मोड़ पर 1200 मिमी मेन पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से कुछ इलाकों में करीब 5 घंटे तक पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का स्टॉक पहले से करें और जरूरत के हिसाब से उपयोग करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *