Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

बिहार से ये मामला सामने आया है .एक बच्चे की मां को घर में काम करने वाले मजदूर से प्यार हो गया, जबकि उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है।बेगूसराय जिले में एक बच्चे की मां को घर में काम करने वाले मजदूर से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों जब मौका मिलता तब मिलने लगे। इस बात की भनक जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने एक दिन आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी। मामला लाखो थाना क्षेत्र के सूजा कस्बा टोला का है। यहां के चंदन साह की शादी 3 साल पहले अर्पणा के साथ की गई थी। कुछ दिनों से चंदन दूसरे राज्य में मजदूरी करने गया था। वहीं उसकी पत्नी, अपनी सास और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। लाखो थाना क्षेत्र के ही राजा डुमरी निवासी अमिताभ पासवान सूजा गांव में मजदूरी करने जाता था। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। दोनों फोन पर एक-दूसरे से काफी देर तक बातें करने लगे। वहीं मौका मिलते ही दोनों का मिलना भी शुरू हो गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *