Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की जीत को ऐतिहासिक बताया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ऐतिहासिक विजय… चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।भारत ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है। फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की है। भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लिया है। भारत की इस जीत पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता बधाई दे रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *