उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से विश्व कप जीतकर भारत ने अपनी सशक्त खेल रणनीति, टीम भावना और अद्भुत कौशल से विश्व क्रिकेट में एक नया इतिहास रचा है।

