Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :इस साल ईद पर रिलीज हो रही इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘जो दिलों पर करता है राज, वही कहलाता है सिकंदर।’ फिल्म को साउथ के हिट डायरेक्टर मुरुगुदास हैं। सलमान खान के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं।  सलमान के इस टीजर में बेहतरीन एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म को साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर एआर मुरुगुदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ प्रतीक बब्बर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, अंजलि धवन और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *