मुंबई :सोनाक्षी सिन्हा ने ‘हाउटरफ्लाई’ को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के बारे में बात की कि कैसे कानून का महिलाओं पर अलग प्रभाव होता है। साथ ही एक्ट्रेस ये भी बताया कि कैसे उन्होंने और जहीर ने धार्मिक परंपराओं को लेकर अपनी शादी का फैसला किया था। सोनाक्षी ने बताया, ‘मैं और जहीर धर्म देख ही नहीं रहे थे। यहां दो लोग प्यार करते हैं, जो शादी करना चाहते हैं। और हम शादी कर रहे हैं। उसे करने का अच्छा तरीका कौन सा है? न तो वह अपना धर्म मुझ पर थोपता है और न मैं उस पर अपना धर्म थोपती हूं।जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके रिश्ते में कभी धर्म का टॉपिक आया है, तो सोनाक्षी ने खुलासा किया, ‘यह टॉपिक कभी आया ही नहीं। ऐसा कभी हुआ ही नहीं।’ उन्होंने आगे बताया, ‘हम बैठकर इस बारे में बात नहीं करते। हम एक-दूसरे के कल्चर की तारीफ करते हैं। वो अपने घर पर कुछ परंपराओं का पालन करता है और मैं अपने घर पर कुछ परंपराओं का पालन करती हूं। वह आकर मेरी दिवाली पूजा में बैठता है। मैं जाकर उनकी नियाज में बैठती हूं, और बस यही मायने रखता है।सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबार से जून, 2024 में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सात साल डेट करने के बाद इन्होंने एक-दूसरे को अपना लाइफपार्नर बना लिया था। अपार्टमेंट में हुई इस शादी के बाद कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जहां वह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखाई दी थीं।
वह आकर मेरी दिवाली पूजा में बैठता है,मैं जाकर उनकी नियाज़ में बैठती हूं:सोनाक्षी सिन्हा

