Breaking
Fri. May 8th, 2026
Spread the love

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से रिसॉर्ट संचालक संजय लुहाड़िया (49) और रेव पार्टी के आयोजक हर्षवर्धन कुमार सैनी (30) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने 63 युवक-युवतियों का कोटपा एक्ट में चालान काट कर छोड़ दिया। बाकी को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। पुलिस की टीम इस प्रकार की रेव पार्टियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती आ रही है।राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने रेव पार्टी के दौरान छापेमारी की है। इस दौरान करीब 150 युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले। वहीं भारी मात्रा में बीयर और शराब जब्त की गई।शहर की पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां एक रेव पार्टी पर रेड मारी। इस दौरान करीब 150 युवक-युवती नशे की हालत में मिले। वहीं पुलिस को मौके से शराब की 17 बोतल, बीयर की 506 बोतल और 13.29 ग्राम स्मैक जब्त मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *