मेकर्स ने हाल ही में ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ट्रेलर जारी किया है। 2 मिनट 2 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक जानलेवा घटना के साथ होती है, जो एक महत्वाकांक्षी रिपोर्टर संध्या और उसके कैमरामैन विनोद का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। फिल्म में पत्रकार की भूमिका में परिणीति चोपड़ा और कैमरामैन के रोल में देवेन भोजानी नजर आएंगे। दोनों अवैध रेत खननसे जुड़ी दुखद घटना की जांच में लगे होते हैं और जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाते हैं और ताकतवर लोगों से सवाल-जवाब करते हैं, हालात खतरनाक हो जाते हैं। हर एक जवाब एक नया सवाल खड़ा करता है, जिससे दोनों और अधिक जोखि में फंसते जाते हैं।ध्रुव त्रिपाठी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अवैध रेत खनन पर आधारित है और फिल्म में एक रिपोर्टर और उसके कैमरामैन की कहानी देखने को मिलेगी, जिन्हें एक दुखद घटना की जांच के दौरान एक खौफनाक सच्चाई का पता चलता है।
परिणीति चोपड़ा अब ध्रुव त्रिपाठी के निर्देशन में बनी अपकमिंग फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ में नजर आएंगी

