Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पटना :नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बहुत खराब थी, पटना में भी 8 घंटे तक ही बिजली आती थी। पहले लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। हम समाज में हर किसी के लिए काम करते हैं। बिहार के विकास में मोदी जी का सहयोग मिल रहा है। बिहार में अब हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा नहीं होता।बिहार के भागलपुर में सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की तारीफ की और लालू यादव पर निशाना साधा।नीतीश ने कहा कि हम 24 नवंबर 2005 में पहली बार यहां सरकार में आए थे। उस समय शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। बुरा हाल था। समाज में बहुत विवाद था। पढ़ाई और इलाज का हाल खराब था। पटना में राजधानी थी फिर भी वहां केवल 8 घंटे बिजली होती थी। नीतीश ने कहा कि हम समाज में सभी के लिए काम करते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *