Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की -
Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य की रणनीति और कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, इस पर बाद में चर्चा होगी। हमारा लक्ष्य होगा ‘बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ, बीजेपी हटाओ’। मौर्य ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी पूरे देश में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों की आवाज़ उठा रहे हैं, उसी तरह हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में काम कर रही है। इसी साझा विचारधारा को देखते हुए हम गठबंधन के हिस्से के तौर पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी ही एक विकल्प है। इसीलिए आज INDIA गठबंधन के साथ जुड़ने का फैसला लिया गया। इस मामले पर चर्चा हुई। मैं समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ लाने की कोशिश में लगातार जुटा हुआ हूं। आज मुलाकातों की बस शुरुआत हुई है। आगे क्या होगा, इसकी जानकारी सही समय पर दी जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *