Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मन की बात के 119वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, ‘इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं जो हमारी नारी शक्ति को समर्पित होगी। इस खास मौके पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स और इंस्टाग्राम को एक दिन के लिए देश की कुछ प्रेरक महिलाओं को सौंपने जा रहा हूं। ऐसी महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल की है, कुछ नया किया है और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को वे अपने काम और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट अब महिलाएं चलाएंगी। पीएम मोदी ने खुद इसका ऐलान किया है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट, जिसमें एक्स और इंस्टाग्राम भी शामिल हैं। इन दोनों सोशल मीडिया अकाउंट को एक दिन के लिए प्रेरक महिलाओं के एक चुनिंदा समूह को सौंप देंगे। इस दौरान ये महिलाएं अपने काम और अनुभवों को अपने देशवासियों के साथ साझा कर सकेंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *