Breaking
Fri. May 8th, 2026
Spread the love

दिल्ली :कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के बीच लड़ाई चल रही थी। जब यह लड़ाई चल रही थी, तब अरविंद केजरीवाल आए और बिजली के खंभे पर चढ़ गए और दावा किया कि वह नयी राजनीति लाएंगे, भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे, यमुना के पानी और दिल्ली को साफ करेंगे और भाईचारा फैलाएंगे।’’ गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में मुहैया कराए जाने वाले पानी की बोतल दिखाते हुए कहा कि केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का दावा किया है। उन्होंने आप प्रमुख को दिल्ली में मुहैया कराए जाने वाले पानी का एक गिलास पीने की चुनौती दी और कहा कि ‘‘हम आपको (केजरीवाल को) अस्पताल में देखेंगे।राहुल गांधी ने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला और कहा कि केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का दावा किया लेकिन लोगों को साफ पानी मुहैया नहीं करा पाए।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *