Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया-8 फरवरी को झूठ की दुकान पर ताला लग जाएगा -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया-8 फरवरी को झूठ की दुकान पर ताला लग जाएगा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली में जो झूठ की दुकान खुली थी, उसे लोग अब समझ चुके हैं। 8 तारीख को झूठ की दुकान पर ताला लग जाएगा। उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) लोगों से जो वादे किए थे, वह आज भी सिर्फ वादे ही हैं। उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ बोलते रहे हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार पूरे चरम पर है। सियासी दल वोटरों को अपने खेमे में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि 8 फरवरी को झूठ की दुकान पर ताला लग जाएगा। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है।नायब सिंह सैनी भी दिल्ली में बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को भी अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला था। सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह यमुना के पानी में जहर मिलाने समेत अन्य झूठा प्रचार करके दिल्ली में अपनी विफलताओं एवं कुशासन को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। सैनी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज शौकीन के समर्थन में यहां नांगलोई में एक जनसभा में कहा कि केजरीवाल झूठे आरोप लगाकर अपने जन्म स्थान वाले राज्य हरियाणा को बदनाम कर रहे हैं तथा आठ फरवरी को उनकी ‘झूठ की दुकान’ बंद हो जायेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *