Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

दिल्ली :पीएम मोदी ने कहा कि बसंत पंचमी से मौसम बदलने की शुरुआत हो जाती है। तीन दिन बाद दिल्ली में वोटिंग हैं। दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार बनने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार बीजेपी को मौका जरूर दे। जनता की सेवा के लिए वह पूरी तरह खपा देंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा के लीडर पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। ये नेता जान चुके हैं कि जनता आपदा से कितनी नफरत करती है। इन सब को देखते हुए आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि वह झूठी घोषणाएं कर रही है।दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरके पुरम में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर दिल्ली की मौजूदा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी की सरकार को आपदा कह कर कई बड़े हमले किए। साथ ही उन्होंने शनिवार को संसद में पेश हुए यूनियन बजट की दिल्ली की जनता को इसकी खूबियां भी गिनाईं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *