केरल पुलिस ने शुक्रवार को बताया है कि एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर क्षेत्र से 27 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये बांग्लादेशी कोच्चि में अवैध रूप से रहकर काम कर रहे थे। पुलिस को उत्तरी परवूर में बांग्लादेशी नागरिकों के रहने की खबर मिली थी। इसके बाद एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस की एक टीम ने एटीएस की मदद से तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने जब दस्तावेजों की जांच की तो मालूम चला की ये लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं और अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। ये खुद को भारतीय नागरिक बता रहे थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।केरल पुलिस के अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी दी गई है कि गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशी नागरिक खुद को पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बताकर अनेक जगहों पर काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया है कि दो हफ्ते पहले तस्लीमा बेगम नाम की 28 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन नाम का विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं।


