दिल्ली :भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता के लिए प्रचार करते हुए फडणवीस ने कहा कि अगर ओलंपिक में भ्रष्टाचार की दौड़ होगी तो केजरीवाल स्वर्ण पदक जीतेंगे। उन्होंने मतदाताओं से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया ताकि दिल्ली का तेज विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली को ‘‘आप सरकार के कुशासन’’ के कारण सीवर, गंदे पानी और प्रदूषित हवा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बुधवार को बिना सोचे समझे बोलने और राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से विकास के झूठे वादे करने का आरोप लगाया।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा-अगर ओलंपिक में भ्रष्टाचार की दौड़ होगी तो केजरीवाल स्वर्ण पदक जीतेंगे

