Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के नाम चिट्ठी लिखी है। पीएम मोदी ने इस चिट्ठी में वोटर्स से भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा है।

उदाहरण के लिए पीएम मोदी ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के वोटर्स के लिए लिखा- “मेरे प्यारे दिल्लीवासियों, नमस्कार, उम्मीद है आप स्वस्थ और प्रसत्र होंगे। दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में आपके सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता  रेखा गुप्ता जी हमारी प्रत्याशी हैं।  रेखा गुप्ता जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल पेश की है। रेखा गुप्ता जी ने दिल्ली छात्रसंघ की अध्यक्षता से लेकर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभालते हुए उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इस दौरान, उन्होंने महिलाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर किया और क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को उजत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सराहनीय कदम उठाए।

उन्होंने पीतमपुरा-उत्तर से दो बार और शालीमार बाग-बी से एक बार पार्षद के रूप में जनता की सेवा की है। उनके प्रयासों से शालीमार बाग और पीतमपुरा में सड़कों और नालियों का निर्माण, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था, और गार्डनों का सौंदर्याकरण हुआ है। श्रीमती रेखा गुप्ता जी का अनुभव और सेवा भावना शालीमार बाग के विकास को नई दिशा देंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी उनका समर्थन करेंगे और उन्हें विजयी बनाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *