Breaking
Fri. May 8th, 2026
Spread the love

दिल्ली :आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, हरभजन सिंह, मीत हेयर, दिलीप पांडेय, रामनिवास गोयल, गुलाब सिंह और ऋतुराज गोविंद का भी नाम भी है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आप के 40 नेताओं का नाम शामिल है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कुल 40 नेताओं के नाम हैं। इस बार दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय सहित दिल्ली और पंजाब के मंत्रियों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बड़ी खास बात ये है कि इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *