Breaking
Sat. Mar 14th, 2026
Spread the love

दिल्ली :पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में बहुत सारे छात्र मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मेट्रो बहुत महंगी हो गई है। एक आम छात्र इसे अफोर्ड नहीं कर सकता है। केंद्र और दिल्ली सरकार की इसमें 50-50 की हिस्सेदारी है। मैंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है कि छात्रों को 50 प्रतिशत की किराये में छूट देनी चाहिए। इसमें जो खर्च होगा उसे केंद्र और दिल्ली की सरकार 50-50 वहन करेगी। ये जनहित का मामला है, इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सबसे ज्यादा तवज्जो शिक्षा को देती है। बहुत से गरीब बच्चे हैं जिनकी शिक्षा इसलिए रह जाती है क्योंकि उनके पास स्कूल-कॉलेज जाने के लिए पैसे नहीं होते हैं। हम आज ऐलान करते हैं कि हमारी सरकार बनेने पर स्टूडेंट्स को भी बसों में फ्री सफर दिया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *